संपादक के बारे में

प्रो. राजेश कुमार गर्गप्रो. राजेश कुमार गर्गप्रो. राजेश कुमार गर्ग

प्रो. राजेश कुमार गर्ग देश के प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हिन्दी विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। आप आलोचक, काव्य-शास्त्री तथा मध्यकालीन कविता के विद्वान हैं।

आपने हिन्दी साहित्य की अभिवृद्धि में विपुल योगदान दिया है। आपकी छह पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। पचास से अधिक पुस्तकों तथा शोध-पत्रिकाओं में आपके विद्वत्तापूर्ण आलेख प्रकाशित हैं।

आप कई पत्रिकाओं के सम्मान्य संपादक हैं, जिनमें इलाहाबाद विश्वविद्यालय की पत्रिका “अनुसंधान”विशेष रूप से उल्लेखनीय है।

आप हिन्दी साहित्य सम्मेलन, हिंदुस्तानी एकेडमी, भारतीय हिन्दी परिषद सहित अनेक हिन्दी-सेवी संस्थाओं से जुड़े हैं तथा अखिल भारतीय हिन्दी परिषद के माननीय उपाध्यक्ष के रूप में दायित्व निभा रहे हैं।

आप सौ से अधिक संगोष्ठियों में विद्वतापूर्ण उद्बोधन दे चुके हैं और अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं।